ए कपि सब सुग्रीव समाना । इन्ह सम कोटिन्ह गनइ को नाना ।।
राम कृपाँ अतुलित बल तिन्हहीं । तृन समान त्रेलोकहि गनहीं ।।
अस मैं सुना श्रवन दसकंधर । पदुम अठारह जूथप बंदर ।।
नाथ कटक महँ सो कपि नाहीं । जो न तुम्हहि जीतै रन माहीं ।।
परम क्रोध मीजहिं सब हाथा । आयसु पै न देहिं रघुनाथा ।।
सोषहिं सिंधु सहित झष ब्याला । पूरहीं न त भरि कुधर बिसाला ।।
मर्दि गर्द मिलवहिं दससीसा । ऐसेइ बचन कहहिं सब कीसा ।।
गर्जहिं तर्जहिं सहज असंका । मानहु ग्रसन चहत हहिं लंका ।।


दो0: सहज सूर कपि भालु सब पुनि सिर पर प्रभु राम ।
रावन काल कोटि कहु जीति सकहिं संग्राम ।। ५५ ।।


राम तेज बल बुधि बिपुलाई । तब भ्रातहि पूँछेउ नय नागर ।।
तासु बचन सुनि सागर पाहीं । मागत पंथ कृपा मन माहीं ।।
सुनत बचन बिहसा दससीसा । जौं असि मति सहाय कृत कीसा ।।
सहज भीरु कर बचन दृढ़ाई । सागर सन ठानी मचलाई ।।
मूढ़ मृषा का करसि बड़ाई । रिपु बल बुद्धि थाह मैं पाई ।।
सचिव सभीत बिभीषन जाकें । बिजय बिभूति कहाँ जग ताकें ।।
सुनि खल बचन दूत रिस बाढ़ी । समय बिचारि पत्रिका काढ़ी ।।
रामानुज दीन्ही यह पाती । नाथ बचाइ जुड़ावहु छाती ।।
बिहसि बाम कर लीन्ही रावन । सचिव बोलि सठ लाग बचावन ।।


दो0: बातन्ह मनहि रिझाइ सठ जनि घालसि कुल खीस ।
राम बिरोध न उबरसि सरन बिष्नु अज ईस ।। ५६ (क) ।।

की तजि मान अनुज इव प्रभु पद पंकज भृंग ।
होहि कि राम सरानल खल कुल सहित पतंग ।। ५६ (ख) ।।


सुनत सभय मन मुख मुसुकाई । कहत दसानन सबहि सुनाई ।।
भूमि परा कर गहत अकासा । लघु तापस कर बाग बिलासा ।।
कह सुक नाथ सत्य सब बानी । समुझहु छाड़ि प्रकृति अभिमानी ।।
सुनहु बचन मम परिहरि क्रोधा । नाथ राम सन तजहु बिरोधा ।।
अति कोमल रघुबीर सुभाऊ । जद्यपि अखिल लोक कर राऊ ।।
मिलत कृपा तुम्ह पर प्रभु करिही । उर अपराध न एकउ धरिही ।।
जनकसुता रघुनाथहि दीजे । एतना कहा मोर प्रभु कीजे ।
जब तेहिं कहा देन बैदेही । चरन प्रहार कीन्ह सठ तेही ।।
नाइ चरन सिरु चला सो तहाँ । कृपासिंधु रघुनायक जहाँ ।।
करि प्रनामु निज कथा सुनाई । राम कृपाँ आपनि गति पाई ।।
रिषि अगस्ति कीं साप भवानी । राछस भयउ रहा मुनि ग्यानी ।।
बंदि राम पद बारहिं बारा । मुनि निज आश्रम कहुँ पगु धारा ।।


दो0: बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीति ।
बोले राम सकोप तब भय बिनु होइ न प्रीति ।। ५७ ।।


लछिमन बान सरासन आनू । सोषौं बारिधि बिसिख कृसानू ।।
सठ सन बिनय कुटिल सन प्रीती । सहज कृपन सन सुंदर नीती ।।
ममता रत सन ग्यान कहानी । अति लोभी सन बिरति बखानी ।।
क्रोधिहि सम कामिहि हरि कथा । ऊसर बीज बएँ फल जथा ।।
अस कहि रघुपति चाप चढ़ावा । यह मत लछिमन के मन भावा ।।
संघानेउ प्रभु बिसिख कराला । उठी उदधि उर अंतर ज्वाला ।।
मकर उरग झष गन अकुलाने । जरत जंतु जलनिधि जब जाने ।।
कनक थार भरि मनि गन नाना । बिप्र रूप आयउ तजि माना ।।


दो0: काटेहिं पइ कदरी फरइ कोटि जतन कोउ सींच ।
बिनय न मान खगेस सुनु डाटेहिं पइ नव नीच ।। ५८ ।।


सभय सिंधु गहि पद प्रभु केरे । छमहु नाथ सब अवगुन मेरे ।।
गगन समीर अनल जल धरनी । इन्ह कइ नाथ सहज जड़ करनी ।।
तव प्रेरित मायाँ उपजाए । सृष्टि हेतु सब ग्रंथनि गाए ।।
प्रभु आयसु जेहि कहँ जस अहई । सो तेहि भाँति रहे सुख लहई ।।
प्रभु भल कीन्ही मोहि सिख दीन्ही । मरजादा पुनि तुम्हरी कीन्ही ।।
ढोल गवाँर सूद्र पसु नारी । सकल ताड़ना के अधिकारी ।।
प्रभु प्रताप मैं जाब सुखाई । उतरिहि कटकु न मोरि बड़ाई ।।
प्रभु अग्या अपेल श्रुति गाई । करौं सो बेगि जौ तुम्हहि सोहाई ।।


दो0: सुनत बिनीत बचन अति कह कृपाल मुसुकाइ ।
जेहि बिधि उतरै कपि कटकु तात सो कहहु उपाइ ।। ५९ ।।


नाथ नील नल कपि द्वौ भाई । लरिकाई रिषि आसिष पाई ।।
तिन्ह के परस किएँ गिरि भारे । तरिहहिं जलधि प्रताप तुम्हारे ।।
मैं पुनि उर धरि प्रभुताई । करिहउँ बल अनुमान सहाई ।।
एहि बिधि नाथ पयोधि बँधाइअ । जेहिं यह सुजसु लोक तिहुँ गाइअ ।।
एहि सर मम उत्तर तट बासी । हतहु नाथ खल नर अघ रासी ।।
सुनि कृपाल सागर मन पीरा । तुरतहिं हरी राम रनधीरा ।।
देखि राम बल पौरुष भारी । हरषि पयोनिधि भयउ सुखारी ।।
सकल चरित कहि प्रभुहि सुनावा । चरन बंदि पाथोधि सिधावा ।।


छं0: निज भवन गवनेउ सिंधु श्रीरघुपतिहि यह मत भायऊ ।
यह चरित कलि मलहर जथामति दास तुलसी गायऊ ।।

सुख भवन संसय समन दवन बिषाद रघुपति गुन गना ।
तजि सकल आस भरोस गावहि सुनहि संतत सठ मना ।।


दो0: सकल सुमंगल दायक रघुनायक गुन गान ।
सादर सुनहिं ते तरहिं भव सिंधु बिना जलजान ।। ६० ।।


मासपारायण, चौबीसवाँ विश्राम

(सुन्दरकाण्ड समाप्त)